Small business ideas- एक दुकान और 50000 की मशीन से 70000 महीने की कमाई

एक ऐसा बिजनेस आईडिया जिसमें इन्वेस्टमेंट कम है लेकिन प्रॉफिट मार्जिन बहुत हाई हो, हमेशा सक्सेस हो जाता है। हम आपको एक ऐसी मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत मात्र ₹50000 है लेकिन यदि आपके पास डेढ़ सौ स्क्वायर फीट की दुकान है तो आप ₹70000 महीने आसानी से कमा सकते हैं। 

स्टार्टअप तो आपने बहुत सारे देखे होंगे। MBA चायवाला का नाम भी सुना होगा। अपना बिजनेस आइडिया कुछ ऐसा ही है लेकिन इससे एक कदम आगे और इसमें प्रॉफिट 5 गुना ज्यादा बढ़ जाता है। चाय की दुकान के बजाय कॉफी शॉप खोलना है लेकिन वैसी वाली नहीं जैसी बाजार में दिखाई देती है एक ऐसी कॉफी शॉप जो सबसे स्पेशल हो और यह मशीन आपकी कॉफी शॉप को स्पेशल बना देगी। 

अपना कॉफी शॉप शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत होती है Espresso vending machine की जो बाजार में ₹20000 में मिल जाती है। यह मशीन लगभग सभी कॉफी शॉप में होती है लेकिन आपको इसके साथ एक और मशीन खरीदनी है जिसका नाम है Selfie printing coffee making machine. यह मशीन आपको स्पेशल बना देगी। 

Selfie printing coffee making machine से क्या होता है

सेल्फी प्रिंटिंग कॉफी मेकिंग मशीन की मदद से आप कॉफी पर किसी का भी फोटो प्रिंट कर सकते हैं। इससे पहले तक कॉफी के कप पर आपने कुछ डिजाइन देखे होंगे जो हाथ से बनाए जाते हैं परंतु यह मशीन किसी भी व्यक्ति का फोटो प्रिंट कर सकती है। कॉफी पर अपना फोटो देखने के लिए हर कोई आपकी दुकान तक चला आएगा। अपने स्पेशल मेहमान को हमेशा आपके यहां लेकर आएगा। 

Selfie printing coffee making machine से कितना फायदा होगा

एक कॉफी को बनाने की लागत ₹10 आती है और ₹20 में बेची जाती है। प्रॉफिट मात्र ₹10 होता है। यदि आप सेल्फी प्रिंटिंग कॉफी मेकिंग मशीन लगा देते हैं तो इसकी मदद से बनाई गई कॉफी कम से कम ₹50 में बिकती है। ब्रांडेड दुकानों पर यही कॉफी ₹200 में बिकती है। 

यदि अपन अपनी कॉफी की लागत ₹10 और अन्य खर्च ₹10 जोड़ लेते हैं तो एक कप की लागत ₹20 हो जाती है और प्रॉफिट मार्जिन ₹30. यदि 1 दिन में कम से कम 100 कॉफी कप बेचे जाते हैं तो 3000 रुपए प्रतिदिन और 1 महीने का ₹90000 होता है। दुकान का किराया और एक असिस्टेंट का वेतन ₹20000 निकाल दें तो कम से कम ₹70000 महीने नेट प्रॉफिट आपकी जेब में। 

यह बताने की जरूरत नहीं कि आपकी कॉफी शॉप किसी ऐसे पब्लिक प्लेस पर होना चाहिए जहां कॉफी पीने वाले ग्राहकों की संख्या अच्छी खासी हो। सबसे अच्छा होगा यदि आप किसी फूड जोन में अपनी दुकान खोलें। यदि आपके शहर में फूड जोन नहीं है तो फिर आपको डेढ़ सौ स्क्वायर फिट दुकान की जरूरत पड़ेगी। स्टूडेंट्स, यंगस्टर्स, कारपोरेट कंपनियों के एम्पलाइज और महिलाएं इस तरह के कॉफी प्रोडक्ट के लिए सबसे अच्छे होते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online