TOP BHARAT : : धमतरी की बेटी ने एवरेस्ट फतह कर बनाया विश्व रिकार्ड... शहर लौटने पर उनका जगह-जगह स्वागत हुआ।

धमतरी. धमतरी की बेटी चंचल सोनी और रजनी जोशी ने एवरेस्ट में तिरंगा लहरा कर दिव्यांग वर्ग में विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्होंने एवरेस्ट बेस कैम्प नेपाल काठमांडू की 5364 मीटर चढ़ाई कर देश, प्रदेश सहित जिले का गौरव बढ़ाया है। शहर लौटने पर उनका जगह-जगह स्वागत हुआ।

रुद्री स्थित एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की दिव्यांग छात्रा चंचल सोनी व रजनी जोशी ने एवरेस्ट फतह कर गुरूवार को शहर लौटी। इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से घड़ी चौक में दोनों छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि चंचल सोनी का अपने दिव्यांग वर्ग में यह विश्व रिकॉर्ड है। महापौर विजय देवांगन ने इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोनों बेटियों की मेहनत लगन और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम और साहस के बल पर धमतरी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और भारत का मान बढ़ाया है। पूर्व विधायक हरषद मेहता ने कहा कि हौसला बुलंद हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। इसे शहर की लाडली बेटी चंचल और रजनी ने सिद्ध किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि जब से उन्होंने चंचल सोनी को दत्तक पुत्री के रूप में गोद लिया है, तब से वह पिता के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि चंचल ने इतना बड़ा साहस दिखाया और रजनी के साथ दोनों ने विश्व रिकार्ड बनाया। इस अवसर पर दोनों छात्राओं की सम्मान में शहर भव्य जुलूस निकाला गया। जगह-जगह नागरिकों, समाजसेवी संगठन, राजनीतिक दलों की ओर से उनका स्वागत, वंदन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, हरमिंदर छाबड़ा, रफीक भाई इत्रवाले, अशरफ रोकडिय़ा, अरविंद दोशी, आलोक जाधव, विजय गोलछा, अरूण चौधरी, देवेन्द्र जैन, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, घनश्याम साहू, केन्द्र कुमार पेंदरिया, राजेश पांडेय, शंकर देवांगन, पवन यादव, विभा शर्मा, कनक शाह, आशीष बंगानी, आशुतोष खरे, श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online