देश में कोरोना संक्रमण के 11,739 नए मामले दर्ज, अबतक 4,33,89,973 पॉजिटिव


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,739 नये मामले सामने आये है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,33,89,973 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में चार लाख 53 हजार 940 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86.07 करोड़ हो गई है तथा 12,72,739 टीके लगाये गये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 1,97,08,51,580 हो गई। देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 92,576 है और सक्रिय मामलों की दर 0.21 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 25 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,999 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। इसी अवधि में 10917 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। अब तक कुल 4,27,72,398 लोग इससे उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है।यह भी पढ़े : 27 मई से मंगल करेंगे अमंगल, स्वराशि में प्रवेश कर इन राशियों की बढ़ाएंगे परेशानीमहाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 984 कम हुई है जिससे इनकी संख्या 24333 हो गई है वही 2708 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 77,83,940 तक पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की 147900 हो गयी है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 1054 बढऩे से इनकी संख्या 27,891 तक पहुंच गयी है। वहीं 3044 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 65,22,850 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69,945 हो गया है।दिल्ली में सक्रिय मामले 790 घटकर 4717 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1,450 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,98,541 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26,249 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में सक्रिय मामले 358 कम होकर 4822 रह गये हैं। इस दौरान 611 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,19,766 हो गई है। यह भी पढ़े : Horoscope July 2022 : जुलाई के महीने में इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है शानदार समय , जानिए संपूर्ण राशिफलमृतकों का आंकड़ा 40114 है। राजस्थान में सक्रिय मामले 37 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 822 हो गयी है। इस दौरान 84 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 12,77,411 हो गयी है। मृतकों की संख्या 9563 हो गयी है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 16 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 3496 हो गयी है। इस दौरान 217 मरीजों के स्वस्थ होने से इनकी संख्या बढ़कर 19,99,767 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 21216 हो गई है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online