यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है, देखें डिटेल

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है, देखें डिटेल

UP Police Constable Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) की ओर से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।  इसके साथ ही भर्ती एजेंसियों से टेंडर भी मांगे गए थे जिनकी निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा।

 


12 जून को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा था कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार और पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। इन पदों के लिए लिए जल्द ही आवेदन  प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 26382, कांस्टेबल समेत कुल 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक पूरी हो जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती टेंडर की प्रकिया खत्म हो गई है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा एजेंसियों से अपनी निविदाएं 5 अप्रैल को पेश करने को कहा था।

हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभाग में अगले डेढ़ साल 10 लाख पदों पर भर्ती पूरी जाएगी। इसके बाद से विभिन्न एजेंएियों के द्वारा जल्द ही भर्ती शुरू किए जाने के संकेत मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए राज्य सरकार भी जल्दी ही यूपी पुलिस भर्ती शुरू कर सकती है।

उम्मीद है कि यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन अगले एक सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर शुरू होगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार इस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है।

2018 में निकली थी कांस्टेबल भर्ती:इसस पहले कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की संभावना जताई है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में भी आवेदन कर सकते हैं।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master

 ALL Credit of this post going to www.uptetnews.co.in .

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online