केजरीवाल सरकार का कमालः 30 करोड़ रुपए का किया निवेश और कमा लिए 100 करोड़ रुपए, जानिए कैसे
दिल्ली को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन से दिल्ली सरकार ने पिछले दो साल में 7.26 करोड़ रुपये कमाया है। डीएचसीएफसी के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस लाभ का चेक सौंपा। केजरीवाल सरकार ने अब तक डीएचसीएफसी में 30 करोड़ रुपये के निवेश का किया था। जिसके एवज में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जो कि सरकार द्वारा निवेश की गई राशि का तीन गुना है। ये भी पढ़ेंः प्रेमी ने व्हाट्सअप पर मांगी थी फोटो, प्रेमिका ने किया इनकार, इसके हुआ कुछ ऐसा खौफनाक कामदिल्ली सरकार ने निगम की 96.86 प्रतिशत शेयर के लिए डीसीएचएफसी में 30.26 करोड़ रुपये का निवेश किया। अब तक, सरकार को निगम से डिवीडेंड के रूप में 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई हुई हैं, जो सरकार द्वारा निवेश की गई राशि का तीन गुना है। निगम द्वारा पिछले दो वित्तीय वर्षों से 7.26 करोड़ रुपये का डिवीडेंड दिया है। सरकार को 2019-20 और 2020-21 के लिए 3.63 और 3.63 करोड़ रुपये मिला है। डीएचसीएफसी प्रत्येक निवेशक को वार्षिक आधार पर निवेश की गई राशि के 12 फीसदी पर लाभ का भुगतान करता है।ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में शिवसैनिकों का तांडव, बागी विधायक तानाजी को बताया गद्दार, ऑफिस में की तोड़फोड़दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम दिल्ली में आवास सहकारी समितियों को वित्त प्रदान करने के उद्देश्य से गठित एक शीर्ष निकाय है। दिल्ली में विभिन्न आवास सहकारी समितियां डीसीएचएफसी के सदस्य हैं। यह अपने सदस्य सहकारी समितियों और व्यक्तियों को किफायती ब्याज दरों पर आवास ऋण प्रदान करता है। अब तक 600 करोड़ रुपये से अधिक राशि का वितरण किया जा चुका है। निगम ने कोविड 19 महामारी के दौरान भी सहयोग दिया था और मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की थी।दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए दिल्ली सरकार के निवेश के एवज में डिवीडेंड के रूप में 7.26 करोड़ रुपये के चैक सौंपा। चेक डीसीएचएफसी के अध्यक्ष राजेश गोयल और प्रबंध निदेशक आर एलिस वाज और निगम के निदेशकों की मौजूदगी में दिया गया।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...