लंदन में रहने वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही प्रियंका यादव से अब 39 लाख की होगी वसूली


लंदन में रहने वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही प्रियंका यादव से अब 39 लाख की बसूली होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक दुक्ष अध्याचल मंडल कामता राम पाल ने इस बाबत आदेश जारी किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 28 अगस्त 2015 से अगस्त 2021 तक बेतन के रूप में सरकारी धनराशि 38 लाख 99 हजार 84 रुपये बसूलने का निर्देश दिया है। बीते 3 मई को आरोपित की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई थी।




मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मीरजापुर मंडल कामता राम पाल एबं गठित त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट पर अपर शिक्षा निदेशक डा. अंजना गोयल ने कार्रवाई की। लंदन में रहने बाली प्रियंका ( वास्तविक पुत्री मनोज कुमार प्रजापति चक्रवर्ती पता रामकृष्ण नगर गुरसहायगंज कन्नौज, हाल पता बालाजी नगर तिरवा रोड, नजसरापुर कन्नौज) के शैक्षिक अभिलेख पर मीरजापुर के पहाड़ी स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल भरपुरा में शिक्षक की नौकरी करने के प्रकरण का राजफाश बीते 24 फरवरी को हुआ था। इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online