यूपी पुलिस में होगी 40000 पदों पर भर्ती, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
लखनऊ। प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही पुलिस विभाग में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए यूपी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
भर्ती की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। साथ ही कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेब पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
गौरतलब हो की नई भर्ती की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया था। जिसमें से 9534 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस भर्ती में यूपी समेत देश के अन्य राज्यों के भी अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिसकर्मियों के भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है।
.
ALL Credit of this post going to https://www.updatemarts.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...