जला रही है गर्मी, तापमान 46 डिग्री के पार, कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश


पुणे। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों, पूर्वी विदर्भ और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रही। दिन का तापमान पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में कई स्थानों पर, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई स्थानों पर, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। ये भी पढ़ेंः High Alert in Islamabad : पाकिस्तान में इमरान खान की जान को खतरा? बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करने की सलाहअंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लक्षद्वीप के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय में दूरदराज स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। चंद्रपुर (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को 08.30 बजे से शनिवार को 08.30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। ये भी पढ़ेंः श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के जुड़े एक वादी को मिली जान से मारने की धमकीपिछले 24 घंटे के दौरानन अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर और तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online