धरती से टक्कराएगा सूर्य से उठा तूफान, 600 KM/सेकंड की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


धरती पर ही नहीं अंतरिक्ष में भी तूफान आते हैं। कई तरह के चक्रवात भी देखे गए हैं। इसी तरह से मानसून के साथ साथ अतंरिक्ष में सूर्य से उठा तूफान धरती की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कुछ ही घंटों में भयानक सौर हवाएं पृथ्वी से टकरा सकती हैं। पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड से टकराती हैं तो यूरोप के कई देशों में कुछ बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।यह भी पढ़ें- उपचुनाव प्रचार के लिए असम मुख्यमंत्री हिमंता पहुंचे त्रिपुरा, पदयात्रा कर भाजपा के लिए मांगे वोट600 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार की हवाएंसोलर फ्लेयर सूर्य के एक होल से निकली हैं। इसकी रफ्तार 600 किमी प्रति सेकंड है। ये हमारी धरती के मैग्नेटोस्फीयर को प्रभावित करेगी। हालांकि सोलर फ्लेयर के पृथ्वी से टकराने की संभावना बेहद कम है। इसके बावजूद अगर ये पृथ्वी से टकराती हैं तो हमारे पावर ग्रिड में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। GPS सिस्टम होगा खराबइन खतरनाक सौर हवाओं से गूगल मैप और आपके GPS सिस्टम में भी दिक्कत आ सकती है। इसके साथ ही ये हवाएं ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने वाले प्रवासी पक्षियों का रास्ता भी भटका सकती हैं। ऐसी टक्कर होने पर पृथ्वी के दोनों ध्रुवों पर कुछ ध्रुवीय रोशनी भी देखने को मिल सकती है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online