शिक्षामित्रों से मांगो के समर्थन में गुटबाजी छोड़कर, एकजुट होने की किया अपील

शिक्षामित्रों से मांगो के समर्थन में गुटबाजी छोड़कर, एकजुट होने की किया अपील 



अंबेडकर नगर। आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन अंबेडकर नगर के जिलाध्यक्ष ने शिक्षामित्रों से गुटबाजी छोड़ कर मांगों के समर्थन में एक जुट होने की अपील की। पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षामित्रों से एकजुट होकर शिक्षामित्रों के हितों की रक्षा हेतु संघर्ष में सक्रिय रुप से भागीदारी करने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षामित्र गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर जो भी संगठन सक्रिय रूप से शिक्षामित्र हित में संघर्ष कर रहा है उसका सहयोग करें। शिक्षामित्रों का सच्चा हितैषी संगठन वही है जो शिक्षामित्रों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है। शिक्षा मित्रों को अन्य गुमराह करने वाले संगठनों के बहकावे में न आकर गुटबाजी छोड़ कर शिक्षामित्रों के हितो की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की है। आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन शिक्षामित्रों का सच्चा हितैषी संगठन है जो शिक्षामित्र हित में निरंतर संघर्षरत है। आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मौर्य, जिला महामत्री रमापति वर्मा, जिला सरक्षक रमेश कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रजिया खातून, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, उप महामंत्री गिरीश कामार पांडे, मीडिया प्रभारी शिवकुमार सहित जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षामित्रों से आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन अंबेडकर नगर के साथ एकजुट होने की अपील की है। जिला संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एकजुटता में ही शिक्षामित्रों का निहित है। संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षामित्रों से अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर एक मंच पर आने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online