महाराष्ट्र सियासी संकट: भाजपा नेता ने कसा तंज, कहा- नवनीत राणा के हनुमान चालीसा पाठ ने लगाई लंका में आग
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हनुमान महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और श्रीमती राणा के हनुमान चालीसा पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी। ये भी पढ़ेंः ये हैं भारत के 5 सबसे गरीब राज्य, 2 का नाम जानकर नहीं होगा यकीनभारती ने अपने ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र की अघाड़ी की सरकार चल नहीं सकती थी। इसका कोई वैचारिक आधार नहीं था। उन्होंने श्रीमती राणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मजबूत महिला हैं। उन्होंने हनुमान चालीसा के कारण हुई गिरफ्तारी के बाद बहुत सारी यातनाएं झेली हैं। ये भी पढ़ेंः CM नीतीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर व्यक्त की प्रसन्नता, जानिए क्या कहाभारती ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा, देवियों से कभी युद्ध नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पराजय ही मिलती है। दैवीय शक्ति के सामने कोई नहीं टिक सकता। हनुमान जी विश्व की सभी महिलाओं के बड़े भाई हैं वह महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और हनुमान चालीसा के पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी। उन्होंने दिवंगत बाल ठाकरे का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का ऐसा पतन दुखदायी है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...