झाझा से धनियाठिका जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में युवक घायल
◆ रिपोर्ट : विक्की कुमार
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत के धनियाठिका गांव निवासी मो. शमशेर का 21 वर्षीय पुत्र मो. ताबिश सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना बीते सोमवार, 27 जून का है।
बताया गया कि युवक सोमवार की शाम झाझा से धनियाठिका आने के क्रम में ढीबा गांव के निकट सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने उपचार किया। घायल की स्थिति स्थिर बताई गई है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...