भाजपा की आधार बिंदु बूथ की मजबूत संरचना ही उसके सफलता का मुख्य आधार है।_भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी
अंबेडकर नगर ÷ संगठन की रीढ़ बूथ समिति का सशक्त होना संगठन की सफलता का मुख्य आधार होता है। जिसके सशक्तिकरण का अभियान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें भाजपा के प्रत्येक छोटे बड़े कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लग कर संगठन की इच्छा अनुसार कार्य कर रहे हैं।
उपरोक्त विचार मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के जलालपुर नगर मण्डल में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के आवास पर व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान संगठन है।जिसने अपने कुशल और स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं की बदौलत देश और प्रदेश में जनहित और देश हित के स्वच्छ छवि की सरकार दी है।उन्होंने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ की मजबूती हमारी ताकत है।जिनके बल पर ही भाजपा बड़ी से बड़ी राजनैतिक चुनौती को स्वीकार करती है।उन्होंने कहा कि पहले इसी देश के प्रधान मंत्री कहते थे कि देश की संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी वर्गों और जातियों को देश की संसाधनों और योजनाओं का लाभ बिना भेद भाव किए दिया है।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ है।जिसके द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को भाजपा संपन्न करवाती है।भाजपा की आधार बिंदु बूथ की मजबूत संरचना ही उसके सफलता का मुख्य आधार है।भाजपा की मजबूत सांगठनिक क्षमता बूथ समिति से ही जाना जाता है।कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक सुभाष राय,जिला मंत्री पंकज वर्मा,डाक्टर संतोष सिंह, कृष्ण गोपाल कसौधन,शाश्वत मिश्र,शिव राम मिश्र,राम किशोर राजभर,सुरेश गुप्ता,देवेश मिश्र,शिव कुमार सोनी,केशरी नंदन त्रिपाठी,मीसम रजा,किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद,संदीप अग्रहरि,आनंद मिश्र,विनय पाण्डेय,अमित मद्धेशिया,नीरज विश्वकर्मा,रोशन सोनकर,राम वृक्ष भार्गव,विजय लक्ष्मी दुबे,सती राम विश्वकर्मा,अमित तिवारी, रोशन सोनकर,सीमा गुप्ता,अली मेंहदी आदि शामिल रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने जनपद के जलालपुर विधान सभा क्षेत्र जलालपुर और मालीपुर मंडल के हजपुरा,कांदीपुर,आर्यकन्या,जलालपुर मध्य,डीह भियांव शक्ति केंद्र,कटघर मूसा,कजपुरा,रसूलपुर बाकर गंज,कांदीपुर,जलालपुर नगर,हैदराबाद बूथ पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,हरि दर्शन राजभर,अशोक उपाध्याय,मण्डल महामंत्री लवकुश तिवारी,भाजपा नेता शिव प्रताप शुक्ल,रणविजय सिंह,बेचन पाण्डेय,चंद्र मणि द्विवेदी,उमेश यादव,चंद्रेश प्रजापति,राजमणि राजभर,अतुल शर्मा,आशीष सोनी,अंकुर सिंह,दिलीप प्रजापति के साथ बूथ समिति की स्थिति,बूथ की वर्गीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं से संबंधित वार्ता किया।उन्होंने संपर्क के दौरान लाभार्थियों से कहा कि भाजपा सरकार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेद भाव किए जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।भाजपा सरकार गांव गरीब और किसान की हितों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित कर रही है।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...