टला बड़ा हादसा, पक्षी के टकराने से योगी के हेलीकॉप्टर की हुयी इमरजेंसी लेंडिंग
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को वाराणसी में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन मैदान से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी के टकराने के कारण इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाराणसी से लखनऊ रवाना होने के लिये योगी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी ही थी कि एक पक्षी के टकराने के कारण दस मिनट के अंदर ही पायलट ने इमरजेंसी लेंडिंग कराकर विमान को सुरक्षित उतार लिया। यह भी पढ़े : Horoscope July 2022 : जुलाई के महीने में इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है शानदार समय , जानिए संपूर्ण राशिफलवाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में सुरक्षित उतार लिया गया। यह भी पढ़े : 27 मई से मंगल करेंगे अमंगल, स्वराशि में प्रवेश कर इन राशियों की बढ़ाएंगे परेशानीउन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लेंडिंग के बाद योगी पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के लिये रवाना हो गये। जहां से वह राज्य सरकार के विमान से लखनऊ रवाना हो जायेंगे। गौरतलब है कि योगी दो दिन के वाराणसी दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचे थे।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...