कार्यसमिति में गूंजा शिक्षक बने सूचना देने की मशीन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों को सूचना देने की मशीन बना देने से खफा है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को कहा गया कि सरकार उनसे केवल शिक्षण कार्य ही कराए। शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में तबादला कराने व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार को शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय पर धरना देंगे।
संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित डीपीए आडीटोरियम में प्रदेश संरक्षक डा. हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। विभिन्न जिलों से आए संघ के पदाधिकारियों ने समस्याओं को विस्तार से रखा।
बैठक में इसी सत्र में दस हजार नए सदस्य बनाने, संगठन की इकाई विद्यालय स्तर तक गठित कराने सहित अन्य निर्णय लिए गए।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...