मुख्यमंत्री ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटनेकी दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने
की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर
पहुंचकर राहत व बचाव कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश

दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए

मेरठ के मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक
मौके पर जाकर इन कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करें

दुर्घटना की जांच विशेषज्ञों से कराने के निर्देश

लखनऊ:  04 जून, 2022

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मेरठ के मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक को मौके पर जाकर इन कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना की जांच विशेषज्ञों से कराने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
--------

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online