हज हाउस में प्रवास के दौरान हज यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जाये: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री धर्मपाल सिंह


पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

हज-2022 के लिए लखनऊ उड़ान स्थल से जाने वाले यात्रियों के लिए हज हाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई

हज यात्रा 06 जून से शुरू होकर 15 जून 2022 तक जारी रहेगी, प्रदेश से कुल 7528 यात्री हज पर जायेंगे 

हज हाउस में प्रवास के दौरान हज यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जाये:
   अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री धर्मपाल सिंह
लखनऊ:  04 जून, 2022
उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि हज-2022 के लिए लखनऊ उड़ान स्थल से जाने वाले यात्रियों के लिए सभी आवश्यक प्रबन्धकीय व्यवस्थायें मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ में पूरी कर ली गई है। हज यात्रा 06 जून से आरम्भ होकर 15 जून 2022 तक जारी रहेगी। एक उड़ान में 377 यात्री लखनऊ से मदीने के लिये प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष हज यात्रियों को सऊदी एयरलाइन्स की उड़ान से भेजने की व्यवस्था है। कुल 7528 यात्री हज पर जायेंगे। लखनऊ उड़ान स्थल से मध्यांचल व पूर्वाचल के लगभग 4523 व दिल्ली उडान स्थल से 3005 यात्री प्रस्थान करेंगे। पश्चिमी उ०प्र० के यात्रियों को दिल्ली उड़ान स्थल से भेजा जायेगा। 
हज मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होनें कहा कि हज हाउस में हज यात्रियों का पूरा ध्यान रखे जाने और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। हज हाउस में यात्रियों को भवन के कमरों में कारपेट, गद्दे तकिये चादर आदि की व्यवस्था करायी गयी है। गर्मी का मौसम होने के दृष्टिगत सभी कार्यालयों एवं यात्रियों के लिए ठहरने के स्थलों को वातानुकूलित कराया गया है। भवन में यात्रियों को जल-पान आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु कैन्टीन की व्यवस्था की गयी है। स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु भवन में आर० ओ० व मिनरल वाटर कूलर लगाने की व्यवस्था की गयी है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बताया कि यात्रियों को हज हाउस से एयरपोर्ट ले जाने के लिए लो-फ्लोर ए0सी0 बसें लगायी गयी है तथा उनके सामान एयरपोर्ट पहुंचाने हेतु मिनी ट्रक की व्यवस्था की गयी है।एयरपोर्ट पर यात्रियों को सुविधा पहुंचाने हेतु अधिकारियों,कर्मचारियों व वालेन्टीयर को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट पर यात्रियों व उनके परिजनों की सुविधा हेतु पण्डाल शौचालय व पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। यात्रियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कैम्पस में एक 12 बेड का अस्पताल स्थापित किया गया है।
हज यात्रियों को अपनी निर्धारित उड़ान तिथि से 60 घण्टे पूर्व उड़ान स्थल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ पर रिपोर्ट करना होगा जहाँ उनका त्ज् - च्ब्त् ज्म्ैज् होगा त्म्च्व्त्ज् छम्ळ।ज्प्टम् होने पर ही उन्हें आगे यात्रा की अनुमति दी जायेगी। यात्रियों का त्ज् - च्ब्त् ज्म्ैज् हज हाउस पर निःशुल्क किया जा रहा है। यात्रियों को मेनेनजाइटिस व सीजनल इंफ्लूइजा के टीकाकरण की भी व्यवस्था जिला स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से व्यवस्था करायी गयी है। जिन यात्रियों का टीकाकरण छूट गया है उन्हें टीकाकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी की देख-रेख में एक वैक्सीनेशन सेन्टर स्थापित कराया गया है। 
हज हाउस पर यात्रियों की प्रबन्धकीय अर्न्त्गत हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई व राज्य हज समिति के कैम्प कार्यालय खोल दिये गये हैं। यात्रियों के सामान आदि की बुकिंग हेतु सऊदी एयरलाइन्स के काउण्टर तैयार कराये गये हैं जहां से यात्रियों के सामान की चेंकिंग आदि से सम्बन्धित कार्य कराया जायेगा। एवं बाम्बे मर्केन्टिाइल बैंक द्वारा प्रत्येक हज यात्री को 2100 सऊदी रियाल दिए जायेंगें।

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online