मोदी सरकार ने बढ़ाई नए गैस कनेक्शन की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि, आज से लागू हुई नई दरें


दिल्ली. देश में आज से कमर्शियल एलपीजी गैस कनेक्शन लेना महंगा हो गया है. ग्राहकों को अब 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के लिए 2550 रुपये के बजाय 3600 रुपये देने होंगे. गौरतलब है कि सिक्योरिटी डिपॉजिट में 1050 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी कनेक्शन लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट बढ़ा दिया था. बढ़ी हुई कीमतें आज 28 जून से लागू हो गई हैं.यह भी पढ़े : ममता बनर्जी के सबसे खास आदमी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजहइसके साथ ही 47 किलोग्राम वाले गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट में भी वृद्धि की गई है. अब इसकी कीमत 7350 रुपये हो गई है, जो पहले 6450 रुपये थी. इसकी कीमत में 900 रुपये का इजाफा किया गया है. वहीं 14.2 किलो वाले गैस कनेक्शन के लिए अब 1450 रुपये की जगह 2200 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देने होंगे. इसमें 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 5 किलो वाले गैस कनेक्शन के लिए अब 1150 रुपये देने होंगे.यह भी पढ़े : एक बहन ने अपने भाई को लिखी इतनी लंबी चिट्टी, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड इसी के साथ रेगुलेटर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. अब एक रेगुलेटर 250 रुपये का दिया जाएगा जो पहले 150 रुपये का मिलता था. अगर रेगुलेटर टूटता या खराब होता है तो उसे बदलने के लिए 300 रुपये देने होंगे. जानकारी के अनुसार करीब 10 साल बाद गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट को बढ़ाया गया है.यह भी पढ़े :असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के लिए बोल दी इतनी बड़ी बात , जमकर बोला हमला गौरतलब है कि घरेलू रसोई गैस का नया कनेक्शन लेना 16 जून को महंगा हो गया था. 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर के सिक्योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया था. इसका मतलब है कि अब नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए ग्राहक को 2,200 रुपये देने होंगे. जबकि पहले यह राशि 1450 रुपये थी.

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online