परीक्षा में सफलता के लिए रोज पढ़ें अखबार:योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटरमीडिएट में पास हुए मेधावी छात्रों की बुधवार को अपने आवास पर पाठशाला लगाई। उन्होंने छात्रों को हिदायत दी कि अगर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होना है तो उन्हें नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ना चाहिए। वह भी पूरी गहनता के साथ..। उन्होंने छात्रों को रोज़ लाइब्रेरी जाने, सुबह जल्दी उठने योग और परिश्रम करने की भी सीख दी।


योगी ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पूछा इसमें से कितने बच्चे हैं जो नियमित रूप से लाइब्रेरी जाते हैं। आपमें से कोई नहीं जाता...लाइब्रेरी जरूर जाया करिये...। पूछा आपमें से कितने न्यूज़ पेपर पढ़ते हैं..। कमोबेश सभी बच्चे शांत रहे। सिर्फ प्रज्ञा यादव ने कहा कि वह न्यूज़ पेपर पढ़ती हैं। योगी बोले-सिर्फ अपने से ही जुड़ी न्यूज़ न पढ़ें, पूरी न्यूज़ को पढ़ने की आदत डालें। बहुत बार मुख्य हेडिंग और अंदर के समाचार में अंतर होता है। इसलिए हेडिंग ही न पढ़ें बल्कि गहनता से पूरी न्यूज़ पढ़ें। योगी आगे बोले-सभी समाचार पत्रों को जरूर पढ़ें। हां, उनका जो संपादकीय पृष्ठ है उसे जरूर पढ़ें। उसमें तमाम बुद्धिजीवियों, विद्वानों, राजनेताओं व चिंतकों के सारगर्भित लेख होते हैं। छात्रों के सामान्य ज्ञान के लिए यह बहुत जरूरी है। समाचार पत्र रोज आपको अपडेट करेगा। कंपटीशन की तैयारी में आप अगर खुद को अपडेट नहीं करेंगे तो ठीक नहीं होगा। समाचार पत्र नियमित पढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को लखनऊ में मेधावियों को प्रमाणपत्र और टैबलेट बांटे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

प्रतियोगी छात्र अभ्युदय कोचिंग में वर्चुअली जुड़ें
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी छात्रों से भविष्य़ की तैयारियों के बारे में पूछा। बोले -पूरे विश्वास के साथ तैयारी करें। घबराएं नहीं, विश्वास रखें कि सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों से पूछा-आप में कितनों ने सरकार द्वारा प्रतियोगी छात्रों के लिए शुरू की गई अभ्युदय कोचिंग के बारे में सुना है। कहा कि उप्र सरकार ने हर स्तर के बच्चों के लिए एनडीए की तैयारी के लिए, नीट, आईआईटी-जेईई की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए अभ्युदय कोचिंग शुरू की है। वे लोग इसका संचालन कर रहे हैं जो उसे पास कर चुके हैं। वर्चुअल क्लास को कोई भी देख सकता है।

समय पर सोने और उठने की दी सीख

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अनुशासित रहने और नियमित योग करने की भी सीख दी। छात्रों से पूछा-रोज़ कितने बज़े जगते हैं। किसने-किसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग के दौरान संबोधन देखा था...फिर चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ...नसीहत देते हुए कहा कि समय पर सोने की आदत डालें। जीवन में नियम और संयम रहेगा तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। नियमित रूप से योगिक क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए।

सीएम ने प्रधानाचार्यों की भी लगाई क्लास

योगी ने सभी प्रधानाचार्यों से उनके स्कूल और मेधावी छात्रों के मूल्यांकन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूछा-ऐसे कितने प्रधानाचार्य हैं, जो शासन की योजनाओं को अवगत कराते हैं। सरकारी योजनाओं को बता पाएंगे जो युवाओं के हित में हों...। बोले-हम योजनाओं के बारे में स्कूल में मार्निंग असेंबली में 15 मिनट या आधे घंटे का टॉक दे सकते हैं।

बोले-छोटी-छोटी बातों का भी रखें ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफल व्यक्ति वहीं होता है जो छोटी-छोटी बातों को ध्यान देकर गलती का परिमार्जन समय पर कर देता है। फिर छात्रों से मुखातिब हुए...पूछा-क्लास आप लोग अटेंड करते हैं। हमेशा जाते हैं...क्लास में कम कोचिंग में ज्यादा जाते हैं। नियमित अटेंड करते हैं। सभी छात्रों ने कहा नियमित क्लास अटेंड करते हैं तो बोले-बहुत सुंदर...शासन की योजनाओं को अपडेट रखें।

संस्थाएं छात्रवृत्ति दिलाने में करें मदद

योगी बोले-कभी-कभी देखने को मिलता है कि स्कालरशिप नहीं मिलती है। संस्था के स्तर पर प्रयास नहीं होता। जब पोर्टल बंद हो जाता है तब छात्र अप्लाई करते हैं। हमेशा अपडेट रहना होगा। कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। जितना परिश्रम करेंगे, परिणाम उतने अच्छे आएंगे। जब आप तनावमुक्त होकर मुकाबला करेंगे तो बहुत आसान लगेगा।

 ALL Credit of this post going to https://www.updatemarts.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online