गिद्धौर : दुर्गा मंदिर की साप्ताहिक संध्या आरती में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
* रिपोर्ट : अपराजिता सिन्हा
मंगलवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) में साप्ताहिक संध्या आरती आयोजित की गई। इस आरती में गिद्धौर तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों की काफी भीड़ मौजूद रही। उमस वाली गर्मी रहने के बावजूद भक्तों की मौजूदगी काफी संख्या में देखी गई। स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने माता की आरती की और भजन में भाग लिया।
बता दें कि प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को उलाई नदी के किनारे स्थित दुर्गा मंदिर में संध्या आरती आयोजित की जाती है।
शुरुआत से ही संध्या आरती में गिद्धौर के प्रसिद्ध गायक-वादक गणेश राय अपनी प्रस्तुति देते आ रहे हैं। इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग उन्हें प्राप्त होता है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...