अंतरिक्ष सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित हुए अलीगंज के रतन कुमार
अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 19 जून
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
बिहार (Bihar) के जमुई जिले (Jamui District) से एक छोटे से सुदुर ग्रामी
ण क्षेत्र के गांव में जन्मे रतन कुमार (Ratan Kumar) ने पूरे भारत (Bharat) में बिखेर रहे हैं अपना जलवा।
आपको बताते चले कि जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के छतियैनी गांव के रतन कुमार ने अपना गांव और जिला को गौरवान्वित किया है।
भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा रतन कुमार को पुरस्कृत होने का यह दूसरा मौका है। इस बार अंतरिक्ष सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किए गए हैं। इससे पहले उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए थे। इसके पूर्व में असाधारण और सूचना कुशलता पदक।
वर्ष 2012 में ऑल बिहार मेगा डेमोंसट्रेशन अवार्ड, बेस्ट डेमोंसट्रेशन अवार्ड! ले चुके हैं। ऑल इंडिया एवं इनडो नेपाल ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं वर्ष 2002 में ऑल इंडिया ओपन किकबॉक्सिंग चैंपियन ट्रॉफी खिताब इन्हीं के नाम था। जिसमें ट्रॉफी जीते थे। बिहार के DGP के द्वारा पहले भी कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं।
इस सम्मान को पाकर गांव के लोगों एवं उनके पिता सीताराम यादव एवं माता पंचा देवी ने बताया कि रतन कुमार बचपन से ही बहुत जिद्दी और साहसी लड़का था।
इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय जनता दल के छात्र के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव, अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, डब्लू कुशवाहा, रामाशीष कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि टिंकू महतो, समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, पूर्व जिप प्रत्याशी सह महिला नेञी शीलु देवी, शिक्षक राजीव कुमार, शिक्षक विनोद यादव,भागीरथ महतो के अलावे सैकड़ों लोगो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवार्ड से प्रखंड क्षेत्र के लोग गौरवान्वित है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...