मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन में इतना लगेगा किराया, जानिए कब तक चलेगी Bullet Train
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के बराबर रखने के संकेत दिए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि किराए के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन ये लोगों की पहुंच में ही होगा. इसके लिए फर्स्ट एसी को आधार बनाया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा नहीं है. यह फ्लाइट से कम होगा और सुविधाएं अच्छी मिलेंगी. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद किराया तय किया जाएगा.यह भी पढ़े : Sunderkand: मंगलवार को करें सुंदरकांड के इन 3 श्लोकों का पाठ, मनोकामनाएं पूरी करेंगे हनुमान जी अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बुलेट ट्रेन परियोजना का दौरा कर ये स्पष्ट किया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना पूरी होने के बाद ही दूसरी हाईस्पीड रेल परियोजना शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि इस दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है.यह भी पढ़े : इन दवाइयों को लेने के लिए अब डॉक्टर की पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं, यहां देखें पूरी लिस्टवैष्णव, सरकार की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत में थे. उन्होंने कहा कि हमने सूरत और बिलिमोरा के बीच 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है. इसमें अच्छी प्रगति हो रही है और हमें विश्वास है कि तब तक हम ट्रेन चलाने का काम पूरा कर लेंगे.
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...