IRCTC : आपकी वेटिंग टिकट कन्‍फर्म होगी या नहीं, ऐसे पता करें , यहां जानिए पूरी प्रक्रिया


नई दिल्‍ली. भारतीय रेल में हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं. भारतीय रेलवे की बहुत-सी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप की मदद से भी यात्री बहुत-सी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें टिकट बुकिंग से लेकर खाना बुक करना भी शामिल है. रेलवे की ज्‍यादातर सुविधाओं के ऑनलाइन होने से यात्रियों को जहां फायदा हुआ है, वहीं रेलवे कर्मचारियों पर भी काम का बोझ कम हुआ है.यह भी पढ़े : IDBI बैंक में बंपर भर्ती, ऑनलाइन टेस्ट 9 जुलाई 2022 को, जानें योग्यताहाल ही में आईआरसीटीसी ने अपने यूजर्स के एक महीने में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सीमा को भी दोगुना कर दिया है. आईआरसीटीसी आईडी के आधार से लिंक होने पर अब एक यूज महीने में 24 टिकट बुक कर सकता है. पहले वह 12 टिकट ही बुक कर सकता था. इसी तरह यात्री घर बैठे ही ऐप और रेलवे की वेबसाइट की मदद से ट्रेन का स्‍टेटस भी चेक कर सकते हैं.यह भी पढ़े : Horoscope June 21: इन राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ , ये लोग पीली वस्‍तु पास रखेंजब हम रेल टिकट बुक करते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि हमारी टिकट कन्‍फर्म हो जाएगी. बहुत बार हमारी टिकट वेटिंग में होती है. टिकट वेटिंग में होना अपने आप में ही बड़ी उलझन होती है. अब यात्री आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट की मदद से अपनी यह उलझन दूर कर सकते हैं. आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी वेटिंग टिकट कन्‍फर्म होने के कितने चांस हैं. वेटिंग टिकट के कन्फर्म (waiting ticket confirmation) होने की संभावना का पता लगाने के लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्‍शन-युक्‍त मोबाइल, लैपटॉप या कंप्‍यूटर होना चाहिए और साथ ही आपको PNR नंबर की आवश्‍यकता पड़ेगी.यह भी पढ़े : 21 June Lucky Zodiac Signs: मंगलवार को इन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, जानें आज की लकी राशियों के बारे मेंयह है प्रक्रिया>> सबसे पहले IRCTC वेबसाइट पर जाएं.>> अपनी आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें.>> इसके बाद जो पेज खुलेगा उस पर PNR नंबर डालें और Get Status पर क्लिक करें.>> स्‍क्रॉल डाउन करके नीचे आएं.>> यहां Click Here to Get Confirmation Chance पर क्लिक करें.>> एक नई पॉप-अप विंडो खुलेगी. इसमें आपके टिकट कन्फर्म होने की संभावना बताई जाएगी .

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online