मध्य प्रदेश के कार्यभारित कर्मचारियों को बरसाती तक नहीं दी, कैसे काम करेंगे- MP NEWS
जबलपुर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि कार्यभारित स्थापना के वाहन चालक, हैल्पर, चौकीदार, समयपाल, पम्पअटैन्डेन्ट, लैब कर्मी, स्थाई दल के अनेक कर्मचारियों को आज तक वर्षा से पूर्व विभाग से मिलने वाली बरसाती नहीं दी गई है।
शासन के आदेशानुसार प्रत्येक वर्ष वर्षा के पहले कर्मचारियों को खुले में काम करने के कारण बरसाती दी जाती थी, इस वर्ष बिना बरसाती के कर्मचारियों को खुले बादल के नींचे भीगते हुए कार्य करना पडेगा, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया है कि अफसरों द्वारा खरीदी में रोक होने का बहाना का कारण बताते हुऐ बरसाती ना खरीद पाने का रोना रोया है। मोर्चा पदाधिकारियों ने वर्षा के पहले बरसाती ना खरीदने वाले अफसरों की घोर निंदा की है।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, मुकेश मरकाम, रविबांगड़, पी एल गौतम, संतोष दुबे, योगेन्द मिश्रा, अजय दुबे, चंदू जाउलकर ने कर्मचारियों को सात दिवस के अंन्दर बरसाती खरीद कर देने की माँग की है। वर्षा में भीगने के कारण यदि किसी कर्मचारी के साथ को दुर्घटना होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी को दोषी मानकर उसके विरूध कार्यवाही की मॉग की जावेगी।
ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...