17 जुलाई को होगी भारत-चीन सैन्य कमांडरों के बीच 16वें दौर की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध से संबंधित बाकी बचे मुद्दों के समाधान के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच 16 वें दौर की वार्ता 17 जुलाई को होगी। दोनों पक्षों के बीच करीब चार महीने के अंतराल के बाद हो रही बैठक चीनी सीमा क्षेत्र में होगी। ये भी पढ़ेंः अब संसद में भूलकर भी बोल दिए ऐसे शब्द तो लगेगा बड़ा झटका, जानिए पूरा मामलागत 11 मार्च को हुई 15 वें दौर की बैठक में बाकी बचे मुद्दों के समाधान में सफलता नहीं मिली थी। चीन ने पेट्रोलिंग प्वाइंट -15 से सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने से भी इंकार कर दिया था। इस बार की बैठक में इस विषय के साथ साथ देप्सांग और डेमचोक को लेकर भी बात होगी। वार्ता का यह दौर विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच गत 6 जुलाई को बाली में जी 20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात के बाद हो रहा है। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेज खुलासाः क्या 2047 में भारत बन जाएगा इस्लामिक राष्ट्र, PFI के मिशन से मची खलबलीइस बैठक में जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में सभी लंबित मुद्दों के समाधान पर जोर दिया था। मई 2020 में चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति में बदलाव की कोशिश के बाद उत्पन्न हुए गतिरोध के चलते दोनों पक्षों ने सीमा पर करीब 50-50 हजार सैनिकों की तैनाती कर रखी है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...