जमुई : लोहिया स्वच्छ अभियान की हुई समीक्षा बैठक, 2025 तक गांव होंगे स्वच्छ-सुंदर
जमुई (Jamui), 21 जुलाई | GidhaurDotCom :
गुरुवार को जमुई समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में लोहिया स्वच्छ अभियान की कार्यशाला सह समीक्षात्मक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएम अवनीश कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डीएम अवनीश कुमार सिंह का स्वागत किया। इसके उपरांत निदेशक डीआरडीए सह सचिव स्वतंत्र कुमार सुमन द्वारा सभा को संबोधित करते हुए आगे की योजना से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मौजूद डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है। आज के कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चयनित 40 पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के कार्य की प्रगति एवं समस्याओं का निराकरण हेतु सभी संबंधितों को संवेदनशील बनाना है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 21-22 के लिए चयनित पंचायतों में राशि का हस्तांतरण किया जा चुका है एवं कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करना आवश्यक है।
जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में चयनित जिले के 60 पंचायतों के एक्शन प्लान अतिशीघ्र बना कर जिला जल स्वच्छता समिति जमुई को उपलब्ध कराएं।
वहीं इस मौके पर उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी ने बताया है कि 2025 तक जमुई जिले के सभी पंचायतों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए हम सभी संकल्पित है। इसके लिए जिले के सभी मुखिया को प्रचार प्रसार एवं खरीदारी की रफ्तार को गति प्रदान करने को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में जमुई जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक जिला स्तरीय टीम डीसी-सीबी व आईईसी राकेश कुमार, चयनित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व अन्य पदेन अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...