खैरा : शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा, 251 कन्याएं-महिलाएं हुईं शामिल

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 1 जुलाई
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के रायपुरा  आचार्य टोला गांव  के ग्रामीणों ने सात  दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया। इसके लिए गांव की 251 कुंवारी कन्याओं एवं सुहागवती महिलाओ ने पूरे अनुष्ठान के साथ कलश यात्रा निकाली।

इस कलश यात्रा में गांव की महिलाएं, पुरुष, युवा वृंद एवं बच्चे रायपुरा आचार्य टोला गांव स्थित यज्ञ स्थल प्रांगण से लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर किऊल नदी के परसा घाट पर पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव के लोग महादेवी की जय-जय कार करते हुए ढोल बाजा शंख ध्वनि के साथ कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। वही महिलाएं देवी गीत गाती चल रही थी।

जहां यज्ञाचार्य टुनटुन पांडेय ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ वेद मंत्रोच्चारण किया। तत्पश्चात कलश यात्रियों ने कलश में जल संग्रह किया और महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर कलश लेकर रायपुरा आचार्य टोला यज्ञ स्थल  के लिए प्रस्थान किया। यज्ञस्थल के प्रांगण में पहुंचने के बाद महिलाओं ने पुनः प्रदक्षिणा किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुधाकर आचार्य एवं उनकी धर्मपत्नी अलका अचार्य व यज्ञाचार्य टुनटुन पांडेय ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ 7 दिनों तक चलेगा।

इनके सहयोगी के रुप में हीरालाल पांडेय, दिनेश पांडेय, कुंदन पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, मुकेश शास्त्री, मृत्युंजय शास्त्री, नवल किशोर शास्त्री, पवन शास्त्री, अभिषेक शास्त्री, अमित शांडिल्य सम्मिलित हैं।
इस कार्यक्रम में पूरे गाँव के ग्रामीण तन-मन से लगे हुए हैं। गांव के लोग इस अनुष्ठान में शामिल हैं। इस मौके पर  विभाकर आचार्य, रतन आचार्य, अवधेश राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online