देश के इन 8 जिलों में हुई भारी बारिश, नदी-नाले ऊफान पर, एक किशोरी की हुई मौत
महाराष्ट्र में मराठावाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों के अधिकांश हिस्सों में दsouth west monsoon के दस्तक देने के साथ भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर नदी -नाले ऊफान पर हैं। संभागीय आयुक्त के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बिहार में शराब बंदी, फिर भी वैशाली में मिली 500 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तारउन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया, लगातार दूसरे दिन नांदेड़ और जालना जिले में क्रमश: 43.7 मिमी और 62 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसत से अधिक है। इसके बाद लातूर में 21.9 मिमी, हिंगोली में 20 मिमी, परभणी में 18.1 मिमी, उस्मानाबाद में 16.9 मिमी, औरंगाबाद में 13 मिमी और बीड में 8 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही 1 जून से अब तक औसतन 261 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जो कि अनुमानित 134 प्रतिशत और 38 प्रतिशत सालाना रही है। ये भी पढ़ेंः Bakrid पर बकरा चोरी, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल को चोरों ने लगाई गजब की चपतबताया जा रहा है कि नांदेड़ जिले की भोकर तालुका के भुर्भुशी गांव की रहने वाली 14 वर्षीय अदेला गनेवाड़ नामक एक किशोरी की भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई है। इसके अलावा, जिले के अधिकतर हिस्सों से मूसलाधार बारिश की वजह से जलजमाव की समस्याएं सामने आई हैं। बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पर काबू पाने के लिए नांदेड़ के पास विष्णुपुरी बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। इसी तरह की बारिश मराठावाड़ा क्षेत्र के हिंगोली, जालना और लातूर जिलों में भी हुई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी है और साथ ही साथ भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए भी उपयोगी है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...