AU Entrance Exam : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, जानें किन किन विषयों में है निगेटिव मार्किंग


Allahabad University Entrance : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 की शुरुआत 2 अगस्त 2022 से हो रही है और 7 अगस्त 2022 तक चलेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्वयं 68 कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाएँ करा रहा है वही CUET UG आठ कोर्सेज का एग्जाम करा रहा है। हमलोग यहाँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 जो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्वयं करा रहा है उसकी बात करेंगे। तमाम छात्र-छात्राओं के मैसेज आ रहे थे कि किन किन कोर्सेज में निगेटिव मार्किंग है यह बता दिया जाए। तो आइए हम जानते है इस सवाल का जवाब...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं लिए जा रहे प्रवेश परीक्षाओ में निगेटिव मार्किंग नहीं -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परास्नातक प्रवेश कोआर्डिनेटर प्रोफेसर पी.के घोष जी ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश 2022 में जिन परीक्षाओं का आयोजन इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्वयं कर रहा PG, IPS, LAW के अंतर्गत आने वाले किसी भी विषय के प्रवेश परीक्षाओं को कोई निगेटिव मार्किंग नही है। यानी 68 कोर्सेज जिनकी प्रवेश परीक्षाओ का आयोजन इलाहाबाद विश्वविद्यालय कर रहा उनमें किसी में भी निगेटिव मार्किंग नही है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय CUET UG के आठ विषयों में होगा निगेटिव मार्किंग -

वहीं जानकारी के तौर पर बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय CUET UG के अंतर्गत (BA, BSC BIO, BCOM, BSC MATHS, BSC HOME SCIENCE, BALLB, BPA & BFA) की प्रवेश परीक्षाओं को देने वाले छात्र-छात्राओ को सजग रहना पडेगा क्योकि उनके प्रवेश परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग होगा। सही जवाब पर 5 अंक मिलेंगे वही गलत जवाब पर 1 अंक कटेंगे। बताते चलें कि इसके लिए यानी CUET UG के प्रवेश परीक्षाओं का नियम कानून NTA निर्धारित करता है।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online