ब्रेकिंग : इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने BA, BSC, BCOM फस्ट इयर विद्यार्थियों को दिया रिमाइंडर, कही ये बात


Allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने कार्यालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय BA, BSC, BCOM प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को रिमाइंडर जारी किया है और बताया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय व इसके संघटक काॅलेजेज के सभी इनराॅल्ड छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएँ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बताते चलें कि 5 अगस्त 2022 से प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की शुरूआत हो रही है।

कई छात्रों के एडमिट कार्ड में दिक्कत, क्या है विकल्प -

इस सवाल का जवाब देते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बताया कि सबसे पहले छात्र-छात्राएँ सुनिश्चित करें कि उनके पास ENROLLMENT नंबर है और सही कोर्स सेलेक्ट कर रहे हों। अगर ENROLLMENT नंबर नही है उनके पास तो काॅलेज के छात्र काॅलेज काउंटर से संपर्क करे और मेन कैंपस के छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय काउंटर से। अगर सबकुछ सही होने के बाद भी नही खुल रहा तो जल्द से जल्द आवेदन दे संबंधित काउंटर पर ही ताकि परीक्षाओं से पूर्व उनको प्रोविजनल एडमिट कार्ड दिया जाए जिससे वह परीक्षाओं में बैठ पाएं।

एडमिट कार्ड पर फोटो नही, विषय गलत -

इस सवाल का जवाब देते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बताया कि कुछ त्रुटियाँ प्रवेश भवन से डाटा फिडिंग के दौरान हो सकती है या टेक्निकल ब्लिच हो सकता है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अपना फोटो भी संबंधित विभाग को प्रेषित करना होगा। अगर गलत विषय छपा है तो आप अपने संबंधित दस्तावेज व आवेदन के साथ-साथ जल्द से जल्द काउंटर पर संपर्क करे और एडमिट कार्ड के लिए गुजारिश करे।

यहाँ से करें डाउनलोड -

1. https://www.allduniv.ac.in/student/admit-cards इस लिंक को खोलें।

2. अपना ENROLLMENT NO डालें।

3. COURSE SELECT करें। 

4. SUBMIT कर दें। 

5. ADMID CARD खुल जाएगा।

6. फिर DOWNLOAD कर लें।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online