ब्रेकिंग : इलाहाबाद विश्वविद्यालय BA, BSC अंतिम वर्ष रिजल्ट को लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने दिया ये अपडेट


Allahabad University : BA, BSC, BCOM Result : इलाहाबाद विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष सत्र 2019-2022 के परिणाम लगातार जारी हो रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने सत्र 2019-2022 BSC HOME SCIENCE का परिणाम 24 जून 2022 को जारी कर दिया था वही BCOM का रिजल्ट दिनांक 26 जुलाई 2022 को जारी कर दिया। BCOM OLD कोर्सेज का परिणाम नही आया है उनके लिए असाइनमेंट दिया गया जिसे 1 अगस्त 2022 तक जमा कर देना है जिसके बाद 10 अगस्त तक उनके परिणाम जारी कर दिए जाएँगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने BA, BSC MATHS, BSC BIO का परिणाम अभी जारी नही किया है। छात्र-छात्राओ के कंसर्न को देखते हुए हमारे टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से संपर्क किया है और जो जानकारी वहाँ से प्राप्त हुयी है वह हम यहाँ साझा कर रहे।

BA, BSC MATHS, BSC BIO की पूरी काॅपिया चेक -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने BA, BSC MATHS, BSC BIO अंतिम वर्ष के परिणाम पर अपडेट देते हुए यह बताया कि BA, BSC MATHS, BSC BIO इन सभी कोर्सेज की सभी काॅपिया चेक हो गयी है और सभी विभाग काॅलेज से परिणाम दिनांक 28 जुलाई 2022 तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को प्राप्त हो गया है।

कब तक आएँगे BA, BSC परिणाम -

इस सवाल का जवाब देते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बताया कि सभी परिणाम संबंधित विभागों व काॅलेजो से प्राप्त हो चुके है। लगभग 25 हजार छात्र-छात्राओ का तीन तीन काॅपी प्रिंट करना है यानी तीनो वर्ष का रिजल्ट इसमे कम से कम 10 दिन का समय हमे चाहिए होगा। अधिकतम 15 अगस्त तक हम परिणाम जारी करने के योजना में है। हमारी पहली प्राथमिकता अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओ का परिणाम जारी करना है हमारा प्रयास रहेगा कि 15 अगस्त के बजाय यह हम 10 अगस्त तक भी जारी कर दे। बाकी जो भी अपडेट होगा दिया जाएगा।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online