बारिश ने मचाया कोहराम, जमींदोज हुई तीन मंजिला इमारत गिरी
शिमला। दक्षिण पश्चिम मानसून ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसके अलावा अचानक आई बाढ़ में घाटी का एक पुल, फसलें और उपजाऊ भूमि भी बह गई। ये भी पढ़ेंः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद अब शुरु हुआ ऐसा बड़ा काम, जानें पूरा मामलाहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित गडसा घाटी के जीवा नाला में अचानक आई बाढ़ से नदी के किनारे लगे पेड़ बह गए। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये भी पढ़ेंः शराब के नशे में पहुंचा था बर्थडे पार्टी में, नहीं मिला खाना तो दो बच्चियों सहित मां को किया लहुलुहानपचास भेड़ और बकरियां कथित तौर पर लापता हैं। जबकि शिलागढ़ के पास एक पुल भी बह गया है। शिमला के चौपाल कस्बे में एक इमारत ढह गई। इमारत में एक ढाबा, यूको बैंक शाखा, कृषि बैंक शाखा और शराब की दुकान थी। इमारत गिरने से पहले ही उसे खाली करा लिया गया था।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...