आतंकवादी हुसैन से नहीं है भाजपा का कोई संबंध, प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने किया दावा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने सोमवार को कहा कि रियासी के बहादुर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए खूंखार आतंकवादी तालिब हुसैन का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। शर्मा ने कहा कि वह (हुसैन) खुद को पत्रकार बताकर भाजपा मुख्यालय गया था और उसका इरादा पार्टी के प्रदेश प्रमुख रविंदर रैना और अन्य नेताओं की रेकी करना था। यह भी पढ़े : Love Horoscope 5 July : इन राशि वालों को अपने पार्टनर की इच्छाओं को समझनें की जरुरत, अपने साथ ईमानदार रहोउन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता और मीडिया सचिव प्रदीप महोत्रा के साथ, यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिसमें हुसैन भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी बताया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर सही समय पर हमला करने के लिए काम कर रहा था। यह भी पढ़े : Nag Panchami 2022: कालसर्प दोष को दूर करने के लिए नागपंचमी के दिन करें नागों की पूजा, जानें डेट व शुभ मुहूर्तउन्होंने कहा, तालिब हुसैन न तो पार्टी का प्राथमिक था और न ही पार्टी के एक सक्रिय या बुनियादी सदस्य था। वह हालांकि भाजपा मुख्यालय में गया था और खुद को एक पत्रकार बताया था। उन्होंने कहा कि हुसैन पार्टी कार्यालय आया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने इसे जम्मू में भाजपा नेताओं और उसके मुख्यालय को निशाना बनाने की पाकिस्तान की साजिश करार दिया।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...