महिला को देखते ही दौड़कर गले लग गए शेर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग


जंगल का सबसे बेरहम और सख्त जानवर शेर को माना जाता है। उसे शिकार की ज़बरदस्त क्षमता की वजह से ही जंगल का राजा कहा जाता है, जिससे सब डरते हैं। सोचिए अगर ऐसे किसी जानवर को अपने झुंड के अलावा किसी इंसान पर प्यार बरसाते देखा जाए, तो यकीन करना आसान नहीं होगा।ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा में बेस फंड सर्विस सेंटर का मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किया उद्घाटनहम आपको इंसान और शेरों के बीच एक ऐसा प्यार भरा रिश्ता दिखा रहे हैं, जिस पर आंखों को भरोसा कर पाना भी मुश्किल होगा। जंगली और बेरहम माने जाने वाले शेरों का महिला पर यूं प्यार लुटाना आपको हैरान कर देगा। ये वीडियो जहां चौंकाने वाला है, वहीं जानवरों के दिल में भी प्यार और संवेदना का भाव दर्शाने वाला है।<iframe width=560 height=315 src=https://www.youtube.com/embed/m7Ml0nB4mKg title=YouTube video player frameborder=0 allow=accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture allowfullscreen></iframe>वायरल हो रहे वीडियो को MALKIA PARK Big Cats Rescue नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला जैसे ही शेर के रहने की जगह पर दिखती है, दो शेर दौड़ते हुए उसके पास आ जाते हैं। महिला गेट के एक तरफ है और शेर दूसरी तरफ, लेकिन वे कूदकर उसे गले लगा लेते हैं और उसे प्यार करने लगते हैं। महिला भी उन्हें प्यार से संभालती हुई नज़र आ रही है। शेर को इस तरह महिला के गले लगा हुआ देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इन दोनों शेरों का नाम माल्किया और एडेल है और ये महिला इनकी गॉडमदर है, जिस पर वे प्यार बरसा रहे हैं।ये भी पढ़ेंः VHP द्वारा प्रस्तावित मंदिर योजना से जामपुई पहाड़ियां खामोश, प्रशासन ने किया दखलये वीडियो कुछ साल पहले का है और एक बार फिर से ये सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहा है। वीडियो को 4 करोड़ से भी ज्यादा ललोग देख चुके हैं और 12 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। लोगों ने कहा कि इतने खूंखार जानवर को प्यार से भरा देखकर अच्छा लग रहा है। वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि उसके पंजे चुभ रहे होंगे, लेकिन प्यार के आगे वो कुछ भी नहीं।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online