जमुई : गांव में रहकर की दारोगा परीक्षा की तैयारी, दो असफलताओं के बाद हुआ चयन

बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 26 जुलाई | GidhaurDotCom : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अवर निरीक्षक तथा अलग-अलग पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के स्वजनों में खुशी है। इसमें प्रखंड के मलयपुर थाना क्षेत्र के तोमर टोला मलयपुर गांव निवासी संजीवन कुमार सिंह तथा राखी देवी के पुत्र सन्नी कुमार सिंह अवर निरीक्षक (दारोगा) पद के लिए चयनित हुए हैं।

बेटे की सफलता पर पिता, मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी है। दरोगा के पद पर चयन होने पर सन्नी ने बताया कि दारोगा परीक्षा की तैयारी गांव में ही रहकर पढ़ाई की। दो बार मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने पर मन विचलित हो गया था। लेकिन उनके माता पिता ने हौसला अफजाई कर प्रेरणा दी, जो आज साकार हुआ। सन्नी कुमार सिंह अवर निरीक्षक (दारोगा) पद के लिए चयनित होने के बाद उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं जो असफलताओं से विचलित हो जाते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लगातार प्रयासों से सफलता जरूर मिलती है।  

सनी के पिता ने बताया कि पढ़ाई के प्रति उसकी लगनशीलता सार्थक हुई। इस वर्ष ही सन्नी के छोटे भाई मणिभूषण कुमार सिंह ने होमगार्ड की बहाली में चयन हुआ है। आज मेरा बड़ा बेटा के दरोगा के पद पर चयन होने पर दुगनी खुशी का अनुभव हो रहा है।

उसने परिवार सहित गांव का भी नाम रौशन किया है। सन्नी ने अपनी सफलता को अपने माता-पिता के साथ अपने गुरु मुन्ना झा, सुधांशु सिंह, संजीत सिंह व विक्की पांडेय को दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online