ईडी ने संजय राउत का किया बुरा हाल! मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इतने घंटे की पूछताछ
मुबंई। शिवसेना के नेता संजय राउत से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौ घंटे पूछताछ की। ईडी अधिकारियों ने बेलार्ड घाट कार्यालय में श्री राउत से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, राउत के साथ उनके वकील भी थे। ये भी पढ़ेंः देश में एक लाख पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, लगातार दूसरे दिन 17 हजार से अधिक मामले आएराउत से मुबंई के गोरेगांव क्षेत्र में पत्रास चाल के पुर्नविकास से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी संलिप्तता और इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में उनकी पत्नी वर्षा राउत के शामिल होने से संबंधित कई सवाल पूछे गए। शिवसेना सांसद ने ईडी कार्यालय में प्रवेश करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि वह एक निडर व्यक्ति है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया। ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे से मिले धोखे के बाद बुरी तरह घबरा गए हैं उद्धव ठाकरे, उठाया ऐसा बड़ा कदमराउत ने कहा यह सब राजनीतिक है, जो हमें बाद में पता चलेगा। मैं एक निष्पक्ष एजेंसी में जा रहा हूं और मुझे उस पर पूरा भरोसा है। श्री राउत ने एक ट््वीट में कहा कि मैं आज ईडी के सामने पेश होऊंगा और जारी समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में इक_ा नहीं होने की अपील करता हूं।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...