पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने जताया शोक
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
बिहार (Bihar) के कद्दावर नेता पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह (Narendra Singh) का बीते सोमवार को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की समाचार मिलते जमुई (Jamui) जिला में शोक की लहर दौड़ गई।
सिकंदरा विधानसभा (Sikandra) के पूर्व विधायक बंटी चौधरी (Ex MLA Banty Choudhary) ने कहा कि नरेंद्र सिंह के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। पूर्व मंत्री से उनका पारिवारिक जुड़ाव रहा है। राजनीतिक तौर पर भी उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है।
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन की समाचार मिलते ही कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरूजी (Dharmendra Paswan urf Guruji), कांग्रेस किसान मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर आजाद, युवा नेता महेश सिंह राणा, शशिशेखर सिंह मुन्ना ने उनके घर पकरी पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और बताया कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई। बिहार में राजनीतिक युग की एक अध्याय की समाप्ति हो गई।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...