बेसिक शिक्षा : दीक्षा पोर्टल पर रोजाना दस लाख कंटेंट प्ले का लक्ष्य
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट पढ़ाई के लिए दीक्षा एप का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने चालू शैक्षिक सत्र में रोजाना दस लाख कंटेंट प्ले कराने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है।
उन्होंने कहा है कि सभी शिक्षकों विद्यार्थियों व अभिभावकों को इसे अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि कक्षा एक से आठ तक के लिए इस एप / पोर्टल में लगभग 6500 कंटेंट उपलब्ध है। इसके जरिए बच्चे अपनी कक्षा व विषय से जुड़े अध्याय आसानी से पढ़ व समझ सकते हैं। इसके लिए किताबों में छपे क्यूआर कोड को स्कैन करके निशुल्क उपयोग किया जा सकता है।
ALL Credit of this post going to https://www.updatemarts.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...