गिद्धौर : सर्वदलीय शोक सभा आयोजित कर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
✓ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश के कद्दावर दिवंगत नेता नरेंद्र सिंह के निधन पर शुक्रवार की दोपहर गिद्धौर स्थित लॉर्ड मिंटो टॉवर परिसर में शुक्रवार की दोपहर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस सर्वदलीय शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, जनता दल सहित तमाम राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए।
इस मौके पर सभी ने पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि बीते 4 जुलाई को बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
इस सर्वदलीय शोक सभा में भाजपा के युवा नेता कुणाल सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, चंदन केसरी, विनोद कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह, सोनू सिंह, जनता पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता श्रवण यादव, आरजेडी के युवा नेता रामावतार यादव, जदयू के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण रावत, जनता पार्टी के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु सिंह, भाजपा के अंतर्यामी झा, मनोज रजक, प्रदीप यादव, शेखावत अली सहित कई राजनीतिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...