खैरा : जनता दरबार में आया जमीन विवाद से जुड़ा मामला, किया गया निष्पादित
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट :
खैरा थाना परिसर में बीते शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी श्री राम उराँव ने बताया कि जमीन विवाद से संबंधित जनता दरबार में एक मामला आया।
जिसमें अमारी पंचायत के धर्मपुर गांव के तारणी राम बनाम उपेंद्र राम के बीच जमीन विवाद से संबंधित मामला चल रहा था। जिसे निष्पादित किया गया।
मौके पर थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक ए. के. आजाद, पुलिस अवर निरीक्षक राम उचित शर्मा, राजस्व कर्मचारी राजेंद्र कुमार सिंह, गोविंद प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...