भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक को लेकर पार्टी ने गिद्धौर में की कई गतिविधियां

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 जुलाई
◆ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुन्दरम
भारतीय जनता पार्टी के सभी 7 मोर्चों की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से बिहार की राजधानी पटना में होगी. यह आयोजन पटना के ज्ञान भवन में किया जाएगा. इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. यह जानकारी भाजपा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साहू ने दी.
बता दें कि पटना में 30 एवं 31 जुलाई को होने वाली पार्टी द्वारा निर्धारित संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के निमित्त बिहार के लगभग 200 विधानसभाओं में पौराणिक धरोहर का भ्रमण, वृक्षारोपण एवं सदस्यता अभियान के साथ आरंभ कर दिया गया. गिद्धौर में भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव की अध्यक्षता में गिद्धौर पंचमंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया.
वहीं पौराणिक धरोहर का भ्रमण के तहत गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर, दुर्गा मंदिर, लॉर्ड मिंटो टावर, राजमहल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडलाध्यक्ष के साथ भ्रमण किया. साथ ही इस मौके पर सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें 10 नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली.
भाजपा के गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने बताया कि 30 एवं 31 जुलाई को भाजपा के सातों मोर्चाओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक होने वाली है. इसे ही संयुक्त मोर्चा की बैठक का नाम दिया गया है. इन मोर्चों में भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता महिला मोर्चा, भारतीय जनता किसान मोर्चा, भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा शामिल हैं. यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पटना में होगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह की भी मौजूदगी रहेगी.
वहीं शुक्रवार को इसके निमित्त गिद्धौर में चलाए गए गतिविधियों में गुजरात भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उदय कांगड़, ओबीसी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य उड़ीसा के दुष्यंत कुमार, शेखपुरा के प्रभारी शंभू चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर्य नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष परमेश्वर पंडित, प्रखंड महामंत्री शिव शंकर तांती, भरत भूषण, अरुण कुमार साह, अंतर्यामी झा, भाजपा गिद्धौर के कोषाध्यक्ष चंदन केशरी, आरएसएस के गिद्धौर मंडल संघ कार्यवाह डॉ. संजय मंडल, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल रावत, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राजा केसरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online