कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए


मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री जी के आगामी 07 जुलाई
को प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत
कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए

कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए
जाने तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में
खेल से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री जी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित अखिल भारतीय
शिक्षा समागम कार्यक्रम के उद्घाटन के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया

डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास योजनाओं के शिलान्यास
एवं उद्घाटन तथा जनसभा कार्यक्रम स्थल के सम्बन्ध में
निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया
 
लखनऊ: 05 जुलाई, 2022

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 07 जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की माइक्रो लेवेल प्लानिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक की बोतल आदि के उपयोग को रोका जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सड़कों के साथ-साथ पूरे शहर की अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था कराए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम आदि स्थलों पर सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने आदि की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था रखे जाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री जी की वाराणसी की यह पहली यात्रा है, जो पूरी तरह भव्य व ऐतिहासिक होनी चाहिए।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर प्रस्तावित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के उद्घाटन के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा जनसभा कार्यक्रम स्थल के सम्बन्ध में निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात् उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।
निरीक्षण के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
---------

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online