खैरा : किसान चौपाल व नुक्कड़ सभा आयोजित, बताया गया खेती का नया तरीका

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 21 जुलाई
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट
किसानों को नई तकनीकी से खेती करने  को लेकर प्रखंड क्षेत्र के हरनी गांव में कृषि विभाग के द्वारा बीते सोमवार को किसान चौपाल एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमन सिंह (Aman Singh) ने की। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक (Scientist) तरीके से खेती करने का तरीका बताया गया।

उन्होंने बताया कि किसान नई तकनीकी से खेती नहीं करते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि उनके खेतों में पैदावार अधिक नहीं हो पाती है। जिसके कारण किसानों को सही से मुनाफा नहीं मिल पाता है।

किसान अगर समय-समय पर कृषि विभाग के द्वारा दी जाने वाली कृषि यंत्र से जैविक खेती की कार्य करें तो किसानों के खेतों में पैदावार की बढ़ोतरी होगी और उन्हें दोगुना मुनाफा मिलेगा।

उन्होंने किसानों को बताया कि रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करने का सलाह दिया। इससे मनुष्य को होने वाली बीमारी पर भी प्रकाश डाला तथा जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जानकारी दी गई।

मौके पर किसान सलाहकार मुरारी कुमार मंडल, गोविंद कुमार, अनुरूप ताँती, शंभू ताँती, प्रमोद ताँती, सुनील यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online