गिद्धौर : पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, रोज पीता था शराब

कोल्हुआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 21 जुलाई | GidhaurDotCom : जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ में एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान चंदन राम (35 वर्ष) पिता - स्व. सुरेश राम के रूप में हुई। मृतक शादीशुदा था। मृतक की यह दूसरी शादी है, जो 5 साल पहले हुई थी। इनके दो बच्चे भी है। कोल्हुआ खैरा थाना क्षेत्र में आता है।

मृतक युवक घर का इकलौता वारिस था, जो एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का काम कर परिवार का भरण-पोषण किया करता था। युवक के पिता की मौत बहुत पहले हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहली शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसकी पहली पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा खैरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक हर रात शराब पीकर आता था और घर में सभी के साथ मारपीट करता था। रात में अपनी मां से झगड़ा करने के बाद अलग रूम में सोने चला गया। 

सुबह जब परिवार के लोग उठे जगाने के लिए रूम का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दे रहा था। काफी देर तक दरवाजे को खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खोला गया तो परिजन ने खिड़की से देखा की वह घर में लगे एक लोहे की कड़ी से फांसी लगा लिया है।जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो युवक की पहली पत्नी की मौत का कारण भी शराब पी के आना और मारपीट करना बताया जाता है। जिससे तंग आकर वह फांसी लगा ली थी।पहली पत्नी की मौत होने के कारण युवक को कुछ दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

ग्रामीणों ने बताया कि हर एक दो दिन के बाद पति पत्नी में नोक झोंक होती रहती थी। युवक को मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online