हर घर तिरंगा अभियान : जब भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने समुद्र के भीतर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली (30 जुलाई 2022) :  हर घर तिरंगा अभियान को ले कर तैयारियों जोरो पर है आजादी के 75वें वर्षगांठ पर प्रयोजित इस अभियान का उद्देश्य हर भारतिय को राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है जिसके लिए कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं देश के कोने-कोने मैं हर रोज हजारों कार्यक्रमों को संचालित कर रही है।

हर घर तिरंगा अभियान को ले कर देश भर में जोश का माहौल है, भारतीय तटरक्षक बल द्वारा समुद्र की गहराई में जा कर राष्ट्र चश को प्रदर्शित करने का कारनामा किया गया। इसे ले कर तट रक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया की ये कार्य "हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय तटरक्षक बल द्वारा समुद्र के भीतर एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया गया।

इसके पीछे लोगों के उद्देश्य है की इससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी साथ ही भारत के राष्ट्री ध्वज से जुड़ी जानकारियों को पाने में सभी को सुगमता होगी। हर घर तिरंगा अभियान' अमृत महोत्सव का ही एक उपक्रम है एवं इसके लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता से अपील करते हुए बीते 22 जुलाई को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने

का मन किया था। इस अभियान को सफल बनाने हेतु देश के सभी 28 राज्यों, 8 केंद्रशासित प्रदेशों के अतरिक्त 150 से भी अधिक देशों में 50,000 से अधिक कार्यकर्म किये जा चुके हैं।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा इस अभियान से जुड़ी सारी जानकारी मुहैय्या कराने हेतु एवं सेल्फी विथ फ्लैग आदि जैसे प्रभावी कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु हर घर तिरंगा नाम से एक वेबसाइट शुरू की गयी है जहाँ से हर कोई इस अभियान से आसानी से जुड़ सकता है, इस कार्यकर्म में भाग लेने हेतु सभी लोगों की 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराना होगा। 

इस अभियान को सफल बनाने हेतु जो लक्ष्य रखा गया है उसके अनुसार देश के 25 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगें लगाए जाएंगे जिसके लिए सम्बंधित संस्थानों द्वारा तिरंगों की आपूर्ति के लिए स्वयं सेवी समूहों आदि का चयन किया जा चुका है एवं आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है, तिरंगे के भारी मांग को देखते हुए बुनकरों में उत्साह का वातावरण पैदा हुआ है साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े कामगारों एवं व्यापारियों को ये अभियान सकारात्मक रूप से काफी प्रभावित कर रहा है।

राष्ट्र भक्तिभावित इस अभियान का हिस्सा बने एवं देश के आजादी की 75वें वर्षगाठ को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ कर राष्ट्र नायकों को अद्धांजलि अर्पित करें।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online