बड़ा झटकाः पॉपुलर टीवी सीरियल भाभीजी घर पर है में आपको हंसाने वाले मलखान ने दुनिया को कहा अलविदा
पॉपुलर टीवी सीरियल भाभीजी घर पर है में मलखान सिंह के किरदार में नजर आने वाले दीपेश भान अब आपको कभी नजर नहीं आएंगे। दरअसल दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। दीपेश लंबे समय से भाभीजी घर पर है सीरियल से जुड़े थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज घटना, 30 साल की महिला का हुआ गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तारबता दें कि दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश भान के आकस्मिक निधन से टीका मलखान की जोड़ी हमेशा के लिए जुदा हो गई। वहीं एक्टर वैभव माथुर ने भी दीपेश भान के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने दीपेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हां अब वह नहीं रहे हैं। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। बता दें कि शो में दीपेश और माथुर दो दोस्त की भूमिका में थे और दोनों का काफी ज्यादा पटती भी थी। ये भी पढ़ेंः लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के दीवानों के लिए खुशखबरी, आ रही है वेब सीरीज, रिलीज हुआ ऐसा धांसू ट्रेलर, देखें VIDEOदीपेश टीवी की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हुए थे। भाभीजी घर पर हैं से पहले वह कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला, एफआईआर समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया है। वह आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में नजर आए थे और उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म फालतू उटपटांग चटपटी कहानी में काम किया था।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...