जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाये गये धर्मेद्र कुशवाहा, लोगों में खुशी
अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 3 जुलाई
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राम बालक सिंह के द्वारा जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत सहोडा पंचायत के धनामा गांव निवासी किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा को जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर पत्र जारी कर मनोनीत किया है।
प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी है। बता दें कि वर्ष 2007 में बिहार सरकार के कृषि मंञालय ने किसान श्री पद से सम्मानित किया था। कुशवाहा को जदयू प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जमुई जिले के किसानों को काफी उम्मीदें है।
प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सुबे के मुखिया नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह,जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष,किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका बखुबी व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
धर्मेन्द्र कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर रविन्द्र मंडल,राजीव कुमार,अरूण कुमार,राजेन्द्र महतो,रामविलास मंडल ,ललन दास ,राकेश पासवान,चंद्रशेखर आजाद,भुटाली साह,विक्रम कुमार,परमेश्वर यादव,नगीना चंद्रवंशी,मो नौशाद,अशोक कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...