लड़की के एक वीडियो कॉल ने बर्बाद कर दी इस लड़के की जिंदगी, ऐसे फोन से आप भी रहें सावधान
कर्नाटक पुलिस ने सीबीआई अधिकारी होने का दावा करते हुए हनी ट्रैपिंग और जबरन वसूली में शामिल एक गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने पीडि़त युवक को उसका प्राइवेट वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और 5.57 लाख रुपये की मांग की। बेंगलुरु में साइबर इकोनॉमिक्स एंड नारकोटिक क्राइम (सीईएन) साउथ ईस्ट विंग के अधिकारियों ने इस संबंध में आरोपी व्यक्तियों राहुल कुमार, रिया मल्होत्रा और उनके सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी है।ये भी पढ़ेंः चीन की जीरो कोविड रणनीति की तर्ज पर मकाऊ ने कैसीनो पर लिया बड़ा एक्शनयालाचेनहल्ली निवासी 34 वर्षीय अविनाश ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर आरोपी रिया मल्होत्रा के संपर्क में आया था। दोनों में दोस्ती हुई और कई बार अंतरंग वीडियो कॉल भी हुए। इस दौरान आरोपी रिया ने अविनाश का एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ देर बाद आरोपी महिला ने ये वीडियो अविनाश के पास भेज दिया और पैसे की मांग की। पैसे न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी गई। जब अविनाथ पैसे देने के लिए नहीं माना, तो राहुल कुमार नाम के एक व्यक्ति के उसे फोन किया और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया।ये भी पढ़ेंः देश में कोरोना से हुई 26 नई मौतें, अबतक पांच लाख 25 हजार 454 संक्रमित की गई जानराहुल ने कहा कि वह सीबीआई की अपराध शाखा से बोल रहा है। रिया मल्होत्रा, जिसके साथ उसके संबंध थे, उसकी मौत हो गई है और उसने मौत का जिम्मेदार उसको (अविनाश) बताया है। राहुल ने उसे सीबीआई के नाम से फर्जी नोटिस भी भेजा, और जांच के लिए पेश होने को कहा। जिसके चलते अविनाश डर गया और उसने मदद करने की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी राहुल ने पीडि़त से पैसे की मांग की। अविनाश ने जांच से बचने के लिए किश्तों में 5.57 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बावजूद इसके आरोपी उसे प्रताडि़त करता रहा। अविनाश ने अपने दोस्तों को पूरा मामला बताया और उन्होंने साइबर पुलिस विंग से संपर्क करने की सलाह दी। आगे की जांच जारी है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...