बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह अस्पताल में भर्ती, स्थिति नाजुक
◆ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम
बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। राजधानी पटना के बिग हॉस्पिटल में डॉ. विजय प्रकाश की निगरानी में वे इलाजरत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के लीवर ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया है। उन्हें पूरी तरह से चिकित्सकों के निगरानी मे रखा गया है। लगातार उनके स्वास्थ्य स्थिति कि मोनिट्रिंग की जा रही है।
बता दें कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही नरेंद्र सिंह दिल्ली से इलाज करवा कर अपने घर जमुई लौटे थे। उसके बाद स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पटना ले जाया गया, जहां बिग हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।
नरेंद्र सिंह की बिहार के राजनीति में बड़ी पैठ है। स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री कृष्ण सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में उनका बड़ा हाथ है, जब लोक जनशक्ति पार्टी के विधायकों को तोड़कर उन्होंने समर्थन देकर नीतीश कुमार को सीएम बना दिया था।
पटना के बिग हॉस्पिटल में परिवार के सभी सदस्य इस वक्त मौजूद है। उन्हे घर जमुई में भी उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं कि जा रही हैं। शनिवार को उन्हें देखने बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी अस्पताल पहुंचे थे।
ज्ञातव्य हो कि नरेन्द्र सिंह के पुत्र अजय प्रताप एवं स्व. अभय सिंह जमुई विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। वहीं वर्तमान में उनके छोटे पुत्र सुमित कुमार सिंह चकाई विधानसभा से विधायक होने के साथ-साथ बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में सुमित बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक बने हैं।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...