अब बिना रिपोर्ट कॉर्ड दिए नहीं मिलेगी ग्रांट, इन बिंदुओं पर कार्य कराने के निर्देश
कानपुर देहात। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुए एक पखवाड़े का समय बीतने को है। सभी परिषदीय प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में व्यवस्थाएं अपडेट करने का काम भी शुरू कराए जाने की कवायद चल रही है। इसके लिए आवश्यक ग्रांट देने की तैयारी चल रही है। लेकिन इससे पहले स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड मंगाया गया है। किस स्कूल में क्या कमी है,इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारियों के जरिए मांगी गई है। स्कूलवार रिपोर्ट नहीं देने पर ग्रांट का आवंटन नहीं होगा।
निदेशालय के निर्देश पर बीएसए ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्धारित दस बिंदुओं पर आवश्यक रिपोर्ट कार्ड तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उपलब्ध धनराशि को खर्च करने के लिए कहा गया है साथ ही कंपोजिट स्कूल ग्रांट की डिमांड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे ग्रांट का उपयोग करने के लिए तैयारी कर लें और सारे कार्य समय रहते पूरे करा लिए जाए।
इन बिंदुओं पर कार्य कराने के निर्देश
सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं,कि वे स्कूलों की हैंडवॉश यूनिट सुचारू रखें। पानी की सप्लाई, टंकी की साफ-सफाई, छोटे-छोटे मरम्मत कार्य, शौचायल की साफ-सफाई, दरवाजों में सिटकनी लगाने के कार्य पूरे करा लें। सबमर्सिबल के पास पक्का प्लेटफार्म, सोखता गड्ढा तैयार कराएं। कुर्सी, मेज, झूला, ब्लैकबोर्ड, फर्श की टूट फूट दूर करा लें। इसके अलावा स्कूलों के गेट और कक्षों के सभी दरवाजों पर डबल इंटरलॉकिंग के ताले लगवा लें। स्मार्ट क्लास के गेट और दरवाजे लोहे के लगवाए जाएं।
ALL Credit of this post going to https://www.updatemarts.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...